{"_id":"5bf2f619bdec2269aa2a28ad","slug":"181542649369-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की ससुराल में संदिग्ध मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की ससुराल में संदिग्ध मौत
Updated Mon, 19 Nov 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उत्तराखंड के पौढ़ी गढ़वाल निवासी एक 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोई विषाक्त पदार्थ निगलने के बाद गंभीर अवस्था में युवक को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के दौरान ही युवक ने दम तोड़ दिया।
पांवटा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पौढ़ी गढ़वाल निवासी संदीप कुमार पुत्र रामलाल अपने ससुराल बाता मंडी आया था। इस दौरान दंपति के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। सोमवार को अचानक युवक की तबीयत काफी बिगड़ गई। किसी जहरीले पदार्थ के निगलने की आशंका होने पर तुरंत युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। सिविल अस्पताल पांवटा के एमडी डॉ. एसके राघव ने कहा कि गंभीर अवस्था में संदीप कुमार को अस्पताल पहुंचाया गया था। हालत काफी गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद नाहन रेफर किया जा रहा था। लेकिन, युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने मामले की पुष्टि की है।