फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   जामुन के पेड़ से गिर कर 14 वर्षीय बालक की मौत

जामुन के पेड़ से गिर कर 14 वर्षीय बालक की मौत

Mon, 25 Jun 2018 10:32 PM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
जामुन के पेड़ से गिर कर 14 वर्षीय बालक की मौत
डेमो - फोटो : डेमो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब ( सिरमौर)। पांवटा पुलिस थाना के सामने मैदान में जामुन के पेड़ से गिरकर 14 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई। पेड़ के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन से करंट की आशंका जताई जा रही है।
पेड़ से गिरे बालक को सिर पर गहरी चोट आई थी। घायल अवस्था में बालक को सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टर ने बालक को मृत घोषित कर दिया। पांवटा पुलिस में मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। प्रशासन ने पीड़ित परिजनों को 10 हजार फौरी सहायता प्रदान की है।
विज्ञापन

सोमवार को पांवटा के वार्ड -10 निवासी सुनील कुमार सुपुत्र बलबीर सिंह जो कि मूल रूप से गिरिपार के कोटा पाब निवासी है। सोमवार को थाने के सामने मेला मैदान में सुनील कुमार जामुन के पेड़ पर चढ़ गया। बालक जामुन फल तोड़ रहा था। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि पेड़ के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन के चपेट में आ गया जिससे गिर कर बुरी तरह जख्मी हो गया। गंभीर हालत में उसे सिविल अस्पताल पांवटा पहुँचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में वरिष्ठ डॉ. राजीव चौहान ने बालक को मृत घोषित किया। अस्पताल पहुंच कर मृतक बालक के परिजनों को कार्यकारी तहसीलदार पांवटा निहाल चंद कश्यप ने 10 हजार फौरी सहायता प्रदान की।
उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक सुनील का शव उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed