{"_id":"5ad360134f1c1be2798b45d6","slug":"181523802131-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती बाइक से गिरा व्यक्ति, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चलती बाइक से गिरा व्यक्ति, मौत
Updated Sun, 15 Apr 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
police logo
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
नाहन-पांवटा नेशनल हाईवे पर माजरा के समीप रविवार दोपहर चलती बाइक से गिरकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक पर पीछे सवार व्यक्ति को अचानक चक्कर आया और वह सड़क पर गिर गया जिससे उसके सिर पर गहरी चोटें आईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार टोकियो गांव का 54 वर्षीय सुरेश कुमार अपने बेटे के साथ पांवटा की ओर जा रहा था। बाइक को उसका बेटा चला रहा था। माजरा के समीप अचानक बाइक में पीछे सवार सुरेश कुमार गिर गया। बताया जा रहा है कि चक्कर आने की वजह से वह नीचे गिरा। सिर के बल गिरने के कारण उसे काफी गंभीर चोटें आईं। हालांकि, उसे तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे टोकियो गांव में मातम छा गया है। वहीं मौके पर पहुंचकर पुलिस भी कार्रवाई में जुट गई है। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
-