फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   आर्मी क्षेत्र व चीड़ावाली के जंगल में लगी आग, पाया काबू

आर्मी क्षेत्र व चीड़ावाली के जंगल में लगी आग, पाया काबू

Wed, 28 Mar 2018 07:15 PM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 07:15 PM IST
विज्ञापन
आर्मी क्षेत्र व चीड़ावाली के जंगल में लगी आग, पाया काबू

विज्ञापन
आर्मी क्षेत्र और चीड़ावाली के जंगल में लगी आग, पाया काबू
नाहन (सिरमौर)। गर्मियां शुरू होते ही जंगलों में आग लगने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। बुधवार को नाहन शहर के अलग-अलग हिस्सों में आग के दो मामले सामने आए। सुबह करीब 8 बजे आर्मी एरिया नाहन के जंगल में अचानक आग लग गई। इसके बाद दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया।

इसके बाद शहर के चीड़ावाली से सटी अघोरी कुटिया के समीप जंगल में करीब 11 बजे आग लगी। दमकल विभाग की टीम ने इस आग पर भी काबू पाया। दमकल विभाग ने इस आग से दो से तीन हजार रुपये का नुकसान आंका है। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। उधर, राजगढ़ के रासुमांदर के तहत आने वाली ठारू बीट के जंगल में भी आग लग गई है। आग से उठ रहा धुआं पूरे वातावरण में फैल रहा है।
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed