{"_id":"5999cbcc4f1c1b767e8b47c0","slug":"181503251404-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"80 वर्षीय महिला के गले से छिनी सोने की चैन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
80 वर्षीय महिला के गले से छिनी सोने की चैन
Updated Sun, 20 Aug 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा शहरी क्षेत्र में चेन स्नैचिंग मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। रविवार शाम को देवीनगर में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन उड़ा ली गई। तेज रफ्तार बदमाश बाइकर्स ने तेजी से झपटा मारा जिससे महिला गिर कर घायल भी हो गई है। परिजनों ने चेन स्नैचिंग की शिकायत पुलिस में कर दी है। पुलिस टीम सूचना मिलने पर बाइकर्स की तलाश में जुट गई है। तीन सप्ताह में स्नैचिंग के 4 मामले हो चुके हैं लेकिन बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पा रहे हैं।
सरकारी स्कूल में कार्यरत प्रधानाचार्य देवीनगर वार्ड- 9 निवासी डॉ. दीर्घायु प्रसाद ने कहा कि रविवार को वारदात हुई। 80 वर्षीय मां शकुंभरी देवी पांवटा-देवीनगर मार्ग पर चल रही थी। देर शाम को पांवटा की तरफ से बाइकर्स तेज रफ्तार से पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि तीन लोग सवार थे। तीनों ने निक्कर पहने थे। शनिदेव मंदिर के समीप मार्ग पर बुजुर्ग के गले पर झपटा मारा जिससे चेन स्नैचर्स रामपुरघाट की तरफ फरार हो गए। इस वारदात के दौरान बुजुर्ग महिला गिर पड़ी जिससे घुटने में चोटें आई हैं। परिजन व आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया।
बतातें चलें कि पिछले तीन सप्ताह के भीतर बाइकर्स गैंग पांवटा में सक्रिय हो चुकी है। विगत, शनिवार 12 अगस्त को स्नैचिंग के दो मामले हुए जिसमें मोगीनंद में एक युवती के गले से चेन छिन ली थी। जबकि बीआरसी कार्यालय के समीप दूसरे मामले में महिला की चेन छिनते वक्त नीचे वहीं गिर गई। करीब, तीन सप्ताह पहले कॉलेज रोड पर छात्रा से बेग स्नैचिंग हो चुकी है। लगातार बढ़ती जा रहे स्नैचिंग मामलों से महिलाओं व युवतियों में भय बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
उधर डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर रवाना कर दी है। सभी पुलिस चौकियों व राज्य संपर्क मार्ग पुलिस टीम अलर्ट कर दी गई है जिससे चेन स्नैचर्स को दबोचा जा सके।
--80 वर्षीय महिला के गले से छिनी सोने की चेन
देवीनगर में वारदात, तीन सप्ताह में पांवटा में स्नैचिंग का चौथा मामला
दिन दहाड़े बेलगाम बदमाश बाइकर्स गैंग दे रहे वारदातों को अंजाम
तीन चेन स्नैचिंग और एक मामला छात्रा से बेग छिनने का हो चुका है