फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   गुड़िया गैंगरेप मामले ने देवभूमि को किया शर्मसार : विहिप

गुड़िया गैंगरेप मामले ने देवभूमि को किया शर्मसार : विहिप

Fri, 21 Jul 2017 11:03 PM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
गुड़िया गैंगरेप मामले ने देवभूमि को किया शर्मसार : विहिप

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। विहिप युवा संगठन, बजरंग दल पांवटा प्रखंड की बैठक बेहड़ेवाला शिव मंदिर हुई। विहिप प्रखंड उपाध्यक्ष सुरेश चौधरी व बजरंग दल जिला संयोजक रवि रोजा ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में विहिप जिला मंत्री दीपक भंडारी, प्रखंड संयोजक किशोरी लाल, प्रखंड सुरक्षा प्रमुख रिंकु चौधरी, प्रखंड साप्ताहिक मिलन प्रमुख शुभम चौधरी मौजूद रहे।
बैठक में शिमला कोटखाई में बहशी दरिंदों द्वारा मासूम गुड़िया का गैंगरेप व मर्डर की कड़े शब्दों में निंदा की है। ऐसे जघन्य अपराधों से देवभूमि को शर्मसार किया गया है।
विज्ञापन

बैठक में कार्यकर्ताओं ने शीघ्र सीबीआई से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए असली दोषियों को फांसी की सजा की मांग रखी है। वहीं, ऐसे अपराधियों का सामाजिक बहिष्कार करने की भी पैरवी की। जिला संयोजक बजरंग रवि रोजा ने 24 से 30 जुलाई तक बजरंग दल प्रांत वर्ग हिमाचल प्रदेश के लिए जिला सिरमौर के पांचों प्रखंडों से वर्ग में भाग लेने वाले बजरंग दल सदस्यों की योजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में संदीप चौधरी को ग्राम संयोजक बजरंग दल ग्राम बेहड़ेवाला, राम कुमार को ग्राम सह संयोजक, दिनेश चौधरी को सुरक्षा प्रमुख बजरंग दल, विजय कुमार बिल्ला ग्राम साप्ताहिक मिलन प्रमुख, मुकेश चौधरी अखाड़ा प्रमुख, आकाश दीप को विद्यार्थी प्रमुख, सोहन लाल को ग्राम गौरंक्षा प्रमुख, विजय कुमार को सह गौरक्षा प्रमुख का जिम्मा सौंपा गया है।

इस अवसर पर संजीव कुमार, गोविंद दत्त, नरेंद्र कुमार, विजय चौधरी, कुणाल, दलीप कुमार, पंडित बिशन दास ,मोहन लाल, सुशील कुमार, धर्मपाल, सोहन लाल, विजय कुमार, मुकेश, दिनेश, संदीप कुमार व मनोज कुमार मौजूद रहे।
--गुड़िया गैंगरेप मामले ने देवभूमि को किया शर्मसार : विहिप
बेहड़ेवाला में विहिप पांवटा प्रखंड की बैठक में की निंदा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed