{"_id":"5cd977b5bdec2207140c604b","slug":"171557755829-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में बच्चों पर मधुमक्खियों का हमला, 19 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
स्कूल में बच्चों पर मधुमक्खियों का हमला, 19 घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ददाहू (सिरमौर)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला गवाना में सोमवार सुबह मधुमक्खियों के हमले में 19 बच्चे घायल हो गए। आनन-फानन में बच्चों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ददाहू लाया गया। बच्चों को उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई।
जानकारी अनुसार राजकीय प्राथमिक पाठशाला गवाना में मधुमक्खियों ने अचानक बच्चों पर हमला कर दिया। इस हमले में 19 बच्चे घायल हो गए। बच्चों को एसएमसी प्रधान एवं पंचायत के उपप्रधान कमलेंद्र सिंह निजी गाड़ी में सिविल अस्पताल लेकर आए। जहां उनको प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई।
उप्रधान कमलेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह 8.45 बजे बच्चे स्कूल पहुंच ही रहे थे कि उन पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों ने स्कूल के बाहर आम के पेड़ पर छत्ता बनाया हुआ है। यहीं से इन मधुमक्खियों ने बच्चों पर हमला किया। हमले के बाद स्कूल में अफरातफरी का माहौल बन गया। इसकी सूचना जैसे ही अभिभावकों को मिली वे स्कूल की शिक्षिका सीमा के साथ बच्चों को लेकर ददाहू अस्पताल पहुंचे। जहां घायल बच्चों का उपचार किया गया। घायल हुए बच्चों में 8 वर्षीय भूमिका, पहली कक्षा के सुजल, पांच वर्षीय सक्षम, अभय, मोहित, स्मृति, भार्गव, कृतिका, मोहित, विकास सहित कुल 19 बच्चे शामिल हैं। इनको अस्पताल में डॉ. अमनप्रीत ने प्राथमिक उपचार दिया। बच्चों की हालत सुधरने के बाद सभी को छुट्टी देकर घर भेज दिया गया। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अमरप्रीत ने कहा कि बच्चों की हालत सामान्य है। अस्पताल आए 19 बच्चों में से कुछ ही बच्चों को मधुमक्खियों ने अधिक काटा था।