फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला की मौत

Sun, 14 Apr 2019 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला की मौत
पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून-पांवटा एनएच-07 पर वाई प्वाइंट के समीप एक ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। जबकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हिट एंड रन का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक ट्रक चालक का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिला शिमला की तहसील कोटगढ़ के ग्राम खनेटी निवासी प्रकाश चंद चौहान पुत्र मानसुख ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। प्रकाश ने कहा कि वह अपने परिवार सहित पांवटा साहिब में मकान नंबर 205 वार्ड नंबर 4 आदर्श कालोनी बद्रीनगर में रहते हैं। शनिवार को स्कूटी पर अपनी पत्नी बिमला देवी के साथ घर से निकले थे। वाई प्वाइंट के समीप पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इसे उसकी पत्नी को गंभीर चोटें आईं। हादसे के दौरान वह ट्रक का नंबर नहीं देख सका। हादसे के बाद चालक ट्रक को बस स्टैंड की तरफ भगाकर ले गया। घायल पत्नी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सीटी स्कैन के लिए कहा। शाम के समय घायल महिला की तबीयत अचानक काफी खराब हो गई। चिकित्सकों ने उसे उच्च संस्थान के लिए रेफर किया। परिजन उसे उत्तराखंड के निजी अस्पताल ले जा रहे थे। लेकिन, उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उत्तराखंड के लैमन अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, डीएसपी पांवटा सोमदत्त ने मामले की पुष्टि की है। बताया कि हिट एंड रन का मामला दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि हादसे के बाद से फरार ट्रक चालक को गिरफ्तार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed