फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   सिंचाई टैंक में डूबने से युवती की मौत

सिंचाई टैंक में डूबने से युवती की मौत

Sun, 04 Feb 2018 11:11 PM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
सिंचाई टैंक में डूबने से युवती की मौत
police logo
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

राजगढ़ (सिरमौर)।
उपमंडल राजगढ़ के अंतर्गत लहारब शमलोह गांव में एक युवती की सिंचाई टैंक में डूबने से मौत हो गई है। युवती ने आत्महत्या की या फिर किसी हादसे का शिकार हुई। इसका पता नहीं चल पाया है। लड़की के टैंक में डूबने की वजह अभी तक रहस्य बनी हुई है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शमलोह गांव की 18 वर्षीय हिमांशी रविवार दोपहर बाद लहारब शमलोह के समीप बने पानी के टैंक में डूबी हुई पाई गई। मृतक युवती शमलोह निवासी कृष्ण लाल की इकलौती संतान बताई जा रही है। सिंचाई योजना के लिए बना यह टैंक लगभग आठ फीट गहरा है। स्थानीय ग्रामीणों ने युवती को टैंक में देखा तो आनन-फानन में उसे बाहर निकाल दिया। इसके बाद 108 एंबुलेंस को सूचना देकर उसे राजगढ़ अस्पताल लाया गया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस को अस्पताल प्रबंधन की ओर से इसकी सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। उप पुलिस अधीक्षक मीनाक्षी शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। यह हादसा है या फिर आत्महत्या। इसका पता नहीं चल सका है। परिजनों ने किसी पर शक भी नहीं जताया है। छानबीन के बाद ही इसका पता चल सकेगा। पुलिस तमाम पहलुओं को मद्देनजर रखते हुए कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed