फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   दो छात्राओं के पैरों पर चढ़ाया टिप्पर, हालत गंभीर

दो छात्राओं के पैरों पर चढ़ाया टिप्पर, हालत गंभीर

Wed, 28 Jun 2017 10:55 PM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
दो छात्राओं के पैरों पर चढ़ाया टिप्पर, हालत गंभीर

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ तहसील की ग्राम पंचायत कोटला बांगी में मंगलवार सायं एक टिप्पर के टायर दो स्कूली छात्राओं पर चढ़ जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल सोलन ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए शिमला रेफर कर दिया गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन प्रारंभ कर दी है।
कोटला बांगी निवासी सुरजन सिंह की शिकायत पर पुलिस ने यह मामला दर्ज किया है। शिकायत अनुसार चालक विकास जब टिप्पर मोड़ रहा था तो ट्रक का टायर कोटला बांगी निवासी नंदलाल की पुत्री महक जो दसवीं कक्षा में पढ़ती है तथा शलेच निवासी मायाराम की पुत्री आंचल जो छठी कक्षा में पढ़ती है के पैरों पर चढ़ गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

इन दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल सोलन ले जाया गया, वहां से उन्हें शिमला रेफर किया गया। यह दोनों छात्राएं वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटला बांगी में पढ़ती हैं। थाना प्रभारी बलवंत कंवर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--दो छात्राओं के पैरों पर चढ़ाया टिप्पर, हालत गंभीर
-राजगढ़ के कोटला बांगी पंचायत में हादसा,
घायल छात्राएं आईजीएमसी शिमला रेफर
-----------
10 पेटी बीयर बरामद
राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ पुलिस ने रूटीन चेकिंग के दौरान सनौरा के समीप एक व्यक्ति से दस पेटियां बीयर की पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस ने यह कार्रवाई बुधवार को अमल में लाई। पुलिस ने जब गश्त के दौरान एक जीप को रोका तो उसमें से अवैध रूप से ले जाई जा रही दस पेटी बीयर बरामद की। पुलिस ने जीप में सवार टिक्कर निवासी सुरजीत के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना की पुष्टि एएसआई सीताराम ने की है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed