फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   अवैध खनन पर तीन ट्रैक्टरों पर ठोका 55400 जुर्माना

अवैध खनन पर तीन ट्रैक्टरों पर ठोका 55400 जुर्माना

Sun, 23 Sep 2018 09:56 PM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
अवैध खनन पर तीन ट्रैक्टरों पर ठोका 55400 जुर्माना
राजपुर (सिरमौर)। पांवटा साहिब में पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के साथ सटी यमुना नदी में अवैध खनन लगातार जारी है। इस अवैध खनन पर अंकुश लगाने के मकसद से वन परिक्षेत्र भंगानी के अंतर्गत वन विभाग की टीम ने रविवार को यमुना नदी में छापेमारी की। टीम ने तीन ट्रैक्टरों को अवैध खनन करते पकड़ा और 55400 रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार वन विभाग की टीम को सूचना मिली कि उत्तराखंड राज्य के तीन ट्रैक्टर हिमाचल की सीमा में घुस आए हैं। यह तीनों गिरि और यमुना नदी में अवैध खनन को अंजाम दे रहे हैं। इसके चलते पुरूवाला किल्लौड मार्ग पर माजरी वन बीट में यमुना नदी के समीप विभागीय टीम ने अचानक दबिश दी। इस दौरान यहां से रेत-बजरी से भरे तीन ट्रैक्टरों को मौके पर ही दबोच लिया। विभाग की टीम ने 55400 रुपये का जुर्माना लगाया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक खनन को भंगानी के रास्ते से उत्तराखंड ले जाने की फिराक में थे। वन परिक्षेत्र अधिकारी भंगानी मोहन सिंह ने बताया कि विभागीय टीम ने अवैध खनन करने पर तीन ट्रैक्टर चालकों पर 55400 रुपये का जुर्माना लगाया है। विभाग की टीम में वन रक्षक दीपक शर्मा, धनवीर सिंह, पाल सिंह, बलबीर सिंह, सचिन और वनकर्मी सुंदर लाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed