{"_id":"5b4b82fe4f1c1bc57a8b45a7","slug":"161531675390-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से भैंस और कटड़े की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट लगने से भैंस और कटड़े की मौत
Updated Sun, 15 Jul 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गांव जंबूखाला में करंट लगने से एक भैंस और कटड़े की मौत हो गई। ग्रामीण मवेशियों को जंगल में चराने ले गया था। एक बिजली के खंभे से करंट लग गया। इससे दो मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी अनुसार गोंदपुर क्षेत्र के गांव जंबूखाला में शनिवार को नूर मोहम्मद का बेटा अपने मवेशियों को जंगल में चराने ले गया था। अचानक भैंस व कटड़ा बिजली के खंभे में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से दोनों मवेशी झुलस गए। मवेशी चराने गए बच्चों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। पंचायत प्रतिनिधियों ने पुलिस को सूचित किया। वहीं, बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता डीएस ठाकुर ने कहा कि कार्यालय में इस तरह की शिकायत नहीं आई है। यदि ऐसा हादसा हुआ है, तो विद्युत लाइन को ठीक करवाया जाएगा। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने शिकायत दर्ज होने की पुष्टि की है।