{"_id":"5d20a9fc8ebc3e6d02394181","slug":"156242173111-nahan-news159","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतरी गांव में तेंदुए ने मार डालीं चार बकरियां, पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
उतरी गांव में तेंदुए ने मार डालीं चार बकरियां, पांच घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शिलाई (सिरमौर)। शिलाई उपमंडल की नाया ग्राम पंचायत के गांव उत्तरी में एक किसान की 14 बकरियों पर तेंदुए ने शुक्रवार रात्रि हमला कर दिया। तेंदुए ने चार बकरियों को मौत के घाट उतार दिया, जबकि पांच बकरियां घायल हुई हैं।
तेंदुए के आतंक से ग्रामीणों में खौफ बना हुआ है। जानकारी के अनुसार उत्तरी गांव के निवासी प्रताप सिंह पुत्र ध्यान सिंह की गोशाला में बंधी बकरियों पर शुक्रवार रात को तेंदुए ने हमला कर दिया। प्रताप सिंह और उसकी पत्नी शांति देवी शनिवार सुबह गोशाला में पहुंचे तो देखा कि उनकी चार बकरियों को तेंदुए ने मार दिया है। पांच बकरियां घायल और पांच लापता पाई गईं। शांति देवी ने बताया कि लापता बकरियों को कोई अता पता नहीं है। प्रताप सिंह ने बताया कि उनके पास 14 बकरियां थीं। प्रताप सिंह ने बताया कि वह पेशे से कृषि और पशुपालन का कार्य करते हैं। उधर, शिलाई रेंजर सुप्रभात ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि उत्तरी गांव में तेंदुए ने एक किसान की बकरियों को मौत के घाट उतारा है। सूचना मिलने पर फारेस्ट गार्ड को मौके पर भेज दिया गया है विभाग में मुआवजे का प्रावधान है। फारेस्ट गार्ड की रिपोर्ट आने पर मामले को डीएफओ रेणुका को भेजा जाएगा।