फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   जुम्मे की नमाज पढने जाते समय फिसला पांव, मौत

जुम्मे की नमाज पढने जाते समय फिसला पांव, मौत

Sat, 29 Jun 2019 06:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 06:36 PM IST
विज्ञापन
जुम्मे की नमाज पढने जाते समय फिसला पांव, मौत
मुजफ्फरनगर के लिए जरूरी
विज्ञापन

..................................
उद्योग में सीढ़ियों से गिरकर कामगार की मौत
औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के इस्पात उद्योग में पांव फिसलने से हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के इस्पात उद्योग में शेड की सीढ़ियां उतरते समय पांव फिसलने से गिरकर एक कामगार की मौत हो गई। मृतक इस्पात उद्योग में शेड बनाने के कार्य में जुटा था। उधर, कालाअंब पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार जुम्मे की नमाज पढ़ने के लिए जैसे ही कामगार शेड के लिए बनी सीढ़ियां उतरने लगा, अचानक पांव फिसल गया और वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। 32 वर्षीय युवक को इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक की शिनाख्त अरशद अली पुत्र शहाबुद्दीन निवासी पुरबालियान, तहसील खवाली, जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार देर शाम अरशद अली जुम्मे की नमाज पढ़ने के लिए शेड से नीचे उतर रहा था कि उसका पांव फिसल गया और वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। हादसे में युवक को गंभीर चोटें आईं। कालाअंब पुलिस ने हादसे की सूचना मिलते ही मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए नाहन मेडिकल भेज दिया है। उधर, एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed