फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   टांका मारने वाले आठ परिचालक रंगे हाथ दबोचे

टांका मारने वाले आठ परिचालक रंगे हाथ दबोचे

Wed, 26 Jun 2019 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
टांका मारने वाले आठ परिचालक रंगे हाथ दबोचे
नाहन (सिरमौर)। एचआरटीसी की आय में टांका मारने वाले परिचालकों की अब खैर नहीं। हिमाचल पथ परिवहन निगम में सेवाएं दे रहे आठ परिचालकों को फ्लाइंग स्क्वायड की टीमों ने विभिन्न रूटों पर दबोचा है। इनमें जिला सोलन का एक व सिरमौर के आठ परिचालक शामिल हैं। निगम ने ऐसे परिचालकों की चार्जशीट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
विज्ञापन

परिचालकों को कारण बताओ नोटिस भी जारी कर दिए हैं। इस मामले में निगम प्रबंधन कार्रवाई में जुटा है। जानकारी के अनुसार सिरमौर के विभिन्न रूटों पर सेवाएं दे रही निगम की बसों में फ्लाइंग स्क्वायड और क्षेत्रीय प्रबंधक की टीम ने जांच के दौरान टांका मारने वाले आठ परिचालकों को रंगे हाथों पकड़ा। जांच के दौरान टीमों ने पाया कि कंडक्टरों ने सवारियों से पैसे तो लिए थे। लेकिन, उन्हें टिकट नहीं दिया। जब परिवहन निगम की फ्लाइंग स्क्वायड टीमों ने अलग-अलग रूटों पर चल रही बसों में यात्रियों के टिकट की पड़ताल की तो आठ बसों में कुछ यात्रियों के पास टिकट नहीं पाई गई। इस बारे टीमों ने टिकट न लेने पर यात्रियों से बातचीत की। सामने आया कि सवारियों ने टिकट के लिए पैसे तो दिए, लेकिन कंडक्टर ने उन्हें टिकट नहीं दिया। इस पर आठ परिचालकों के खिलाफ निगम ने विभागीय चार्जशीट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दी है।
विज्ञापन

..........
सिरमौर में अलग-अलग टीमें कर रहीं निरीक्षण
सिरमौर के विभिन्न रूटों पर हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की जांच टीमें बसों में टिकट आदि के निरीक्षण में जुटी हैं। ताकि, सरकार की आय में इजाफा हो सके। फ्लाइंग स्क्वायड, आरएम फ्लाइंग व निरीक्षक जांच में जुटे हैं। इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। कई कंडक्टर टिकट न देकर सवारियों से पैसे तो लेते हैं। लेकिन, इसके बदले टिकट नहीं दी जाती। लिहाजा, निगम प्रबंधन ने ऐसे परिचालकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...........
चार्जशीट होंगे कंडक्टर
टांका मारने वाले कंडक्टर चार्जशीट होंगे। ऐसे कंडक्टरों की चार्जशीट फाइल बनाकर निगम के उच्चाधिकारियों के भेज दी है। इनमें रेगुलर व अनुबंध पर तैनात आठ कंडक्टर शामिल हैं। इनमें एक सोलन और सात सिरमौर के हैं।
- रशीद शेख, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed