फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   परमिट से ज्यादा पाई गई ट्रक में बरामद लकड़ी

परमिट से ज्यादा पाई गई ट्रक में बरामद लकड़ी

Wed, 26 Jun 2019 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
परमिट से ज्यादा पाई गई ट्रक में बरामद लकड़ी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा क्षेत्र के माजरा पुलिस थाना टीम ने नेशनल हाईवे पर नाके में पकड़ी लकड़ी परमिट से अधिक पाई है। पुलिस को मिली गुप्त सूचना सही पाई गई है। 2 ट्रक में परमिट से अधिक पकड़ी ले जाई जा रही थी। अब वन्य अधिनियम के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मंगलवार को माजरा थाना प्रभारी सेवा सिंह, मुख्य आरक्षी तेजिंदर, आरक्षी विक्की शर्मा की टीम ने एनएच-07 पर नाका लगाया था। इस दौरान सूचना मिली कि दो ट्रकों में अवैध रूप से परमिट से अधिक खैर की लकड़ी ले जाई जा रही है। माजरा पुलिस थाना प्रभारी की टीम ने दो ट्रकों को रुकवाया। वाहन चालकों के पास लकड़ी के परमिट भी हैं। लेकिन पुलिस ने परिमट से अधिक लकड़ी होने की आशंका जताई। इसके बाद वन विभाग ने जांच की तो आशंका सही पाई गई। बुधवार को वन्य टीम ने माजरा पहुंच कर पाया कि परमिट से लकड़ी ज्यादा है।
विज्ञापन

उधर, डीएफओ पांवटा कुनाल अंगरीश ने कहा कि पुलिस थाना माजरा टीम ने दो ट्रक खैर की लकड़ी के पकड़े थे। इनके पास परमिट तो है। लेकिन, लकड़ी परमिट में दर्शाई मात्रा से अधिक है। वन विभाग की टीम वीरवार को लकड़ी की पैमाइश करेगी। इस मामले में वन अधिनियम की धारा-41(2) के तहत कार्रवाई होगी। पुलिस थाने में भी मामला दर्ज करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed