{"_id":"5d10dbb48ebc3e178d14ad99","slug":"15613858914-nahan-news170","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतौन-चांदनी सड़क पर अवैध शराब का जखीरा बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सतौन-चांदनी सड़क पर अवैध शराब का जखीरा बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिकअप से अवैध शराब का जखीरा बरामद
सतौन-चांदनी सड़क पर राजबन पुलिस ने 100 पेटियां कीं बरामद
चालक नहीं दिखा पाया लाइसेंस और परमिट, गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
सतौन सिरमौर)। सिरमौर पुलिस ने शराब का जखीरा बरामद करने में सफलता हासिल की है। सतौन-चांदनी सड़क मार्ग पर पुलिस ने अवैध शराब से भरी एक पिकअप को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
गुप्त सूचना के बाद कार्रवाई करके पुलिस ने देसी शराब की सौ पेटियां (1200 बोतलें) बरामद की हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शराब को आरोपी कहां से लाया और कहां लेकर जा रहा था इसका पता नहीं चल पाया है।
सिरमौर में अवैध शराब की बिक्री का गोरखधंधा जोरों पर चला हुआ है। पुलिस ने कई शराब तस्करी के कई मामले पकड़े हैं। ताजा घटनाक्रम में पुलिस ने सतौन-चांदनी सड़क मार्ग पर चांदनी से सतौन की ओर आ रही एक पिकअप से 100 पेटी देसी शराब बरामद की।
विज्ञापन
पुलिस जानकारी के अनुसार थाना पांवटा थाना के अंतर्गत राजबन पुलिस चौकी ने सोमवार सुबह लगभग 3:30 बजे सतौन रेणुकाजी सड़क पर नाका लगाया हुआ था। एक पिकअप चांदनी से सतौन की ओर आ रही थी। नाके पर पिकअप को रोका गया। पिकअप के ऊपर लगी तिरपाल हटाने पर पुलिस को देसी शराब की पेटियां मिलीं। चालक शराब का कोई लाइसेंस और परमिट नहीं दिखा पाया। पुलिस ने पिकअप (एचपी 17 बी -5962) को कब्जे में लेकर चालक कमलेश (30) पुत्र बलिराम गांव पशमी को गिरफ्तार कर लिया है।
उधर, डीएसपी सोमदत्त ने बताया कि नाके के दौरान पिकअप में अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति हिरासत में लिया गया है जिसको कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।