फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   नाराज पत्नी नहीं मानी तो पति ने निगल लिया जहर

नाराज पत्नी नहीं मानी तो पति ने निगल लिया जहर

Thu, 20 Jun 2019 12:53 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
नाराज पत्नी नहीं मानी तो पति ने निगल लिया जहर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। रूठ कर मायके गई पत्नी को मनाने पहुंचे पति ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। बताया जा रहा है कि वह पत्नी को मनाने के प्रयास करता रहा। लेकिन, पत्नी नहीं मानी। इसके बाद पति ने जहर निगल लिया। हालत बिगड़ने पर सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि दंपती में किसी बात को लेकर कुछ गिले शिकवे चल रहे थे। नाराज होकर पत्नी अपने मायके राजपुर चली गई थी। पति जावेद खान (27) निवासी ज्वालापुर ने पत्नी को मनाने के प्रयास किए। लेकिन नाराज पत्नी ने ससुराल में आने से मना कर दिया। जिससे पति ने गिरिपार क्षेत्र स्थित अपने ससुराल में ही कोई विषाक्त पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ने पर 108 को सूचित कर दिया गया। एंबुलेंस के चालक हरदीप सिंह व ईएमटी वीरेंद्र ठाकुर ने युवक को एंबुलेंस में प्राथमिक उपचार दिया। एंबुलेंस में सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने युवक की हालत गंभीर देख कर प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया है। उधर, एसएचओ पांवटा संजय शर्मा ने कहा कि सिंगपुरा पुलिस चौकी टीम इस मामले की जांच में जुटी है। मामले की गहनता से जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed