फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   दुकानदार पर फेंका गर्म तेल और फ्राईपेन, केस दर्ज

दुकानदार पर फेंका गर्म तेल और फ्राईपेन, केस दर्ज

Tue, 18 Jun 2019 09:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 09:29 PM IST
विज्ञापन
दुकानदार पर फेंका गर्म तेल और फ्राईपेन, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। माजरा पुलिस थाना क्षेत्र के तहत पड़ने वाले धौलाकुआं में मामूली बात पर कुछ आरोपियों ने दुकानदार से मारपीट की है। तैश में आकर दुकानदार पर फ्राईपेन और गर्म तेल फेंक दिया, जिससे दुकानदार को चोटें आई हैं।

धौलाकुआं निवासी दुकानदार दुर्गा राम पुत्र माम राज ने माजरा थाने में शिकायत पर दर्ज करवाई है कि विगत रात को अपनी दुकान पर चाऊमिन बना रहा था। आरोप है कि इस बीच दुकान में तीन लोग पहुंचे। दुकान पर आते ही उन्होंने दुर्गा राम से मारपीट शुरू कर दी। तैश में आकर एक आरोपी ने दुकान से गर्म तेल वाला फ्राईपेन उठाकर दे मारा। इससे पीड़ित की नाक, बाजू और सिर पर चोटें आई हैं। उधर, थाना प्रभारी माजरा सेवा सिंह ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। एसएचओ ने कहा कि धौलाकुआं के दुकानदार दुर्गा राम की शिकायत मिलने पर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed