{"_id":"5cffb0afbdec2207237e45d2","slug":"156026077417-nahan-news185","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली लाइन की मरम्मत करते करंट लगने से झुलसा कर्मचारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बिजली लाइन की मरम्मत करते करंट लगने से झुलसा कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। बिजली बोर्ड के धौलाकुआं सब डिविजन के तहत बिरला में बिजली लाइन ठीक करने में जुटा कर्मचारी करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से बिजली कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया।
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सकों ने 35 फीसदी से अधिक बर्न पाया। हालत गंभीर होने पर नाहन रेफर कर दिया। लेकिन, परिजन घायल को पीजीआई चंडीगढ़ ले गए हैं। माजरा थाना पुलिस टीम जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार बिजली बोर्ड के धौलाकुआं सब डिविजन क्षेत्र के बिरला बाइला में एलटी लाइन मरम्मत कार्य चल रहा था। इस दौरान बिरला निवासी एएलएम कर्मी धनवीर सिंह (52) अचानक करंट की चपेट में आ गया। घायल कर्मी को 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉ. ऋचा उपाध्याय ने प्राथमिक उपचार दिया। सिविल अस्पताल पांवटा के प्रभारी डॉ. संजीव सहगल ने कहा कि बिजली बोर्ड कर्मी धनवीर सिंह करीब 35 फीसदी से अधिक बर्न है। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को नाहन हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं, बिजली बोर्ड के अधिशाषी अभियंता डीएस ठाकुर ने कहा कि घायल एएलएम धनवीर सिंह को पीजीआई में आगामी उपचार के लिए ले जाया गया है। उधर, डीएसपी पांवटा सोमदत्त ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि माजरा थाना की पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।