फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   कोटड़ी व्यास में 40 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध मौत

कोटड़ी व्यास में 40 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध मौत

Sun, 02 Jun 2019 10:46 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
कोटड़ी व्यास में 40 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध मौत
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के कोटड़ी व्यास में 40 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत हुई है। परिजनों का कहना है कि कमरा भीतर से बंद था। उसका शव केबल की वायर से फंदे से झूलता हुआ मिला। इसकी सूचना मिलने पर माजरा पुलिस टीम ने शव को पांवटा अस्पताल पहुंचाया। संदिग्ध मौत होने पर अस्पताल प्रभारी नेे 3 सदस्यीय डॉक्टरों की टीम का गठन किया है। टीम ने मामला संदिग्ध होने पर शव को नाहन भेजा है। अब फोरेंसिंक एक्सपर्ट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार कोटड़ी व्यास निवासी भूरा सिंह (40) पुत्र बहादुर सिंह शनिवार को दिन में भंडारा खाने गया था। वहां से वापस आने के बाद अपने कमरे में चला गया। अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। शाम के समय भूरा राम के बड़े भाई ने अपने बेटे भुवनेश को कहा कि जाकर अपने चाचा को उठा दे। लड़का जब अपने चाचा के कमरे में गया तो दरवाजा खटखटाने व आवाजें लगाने पर भी नहीं खोला। परिजनों ने दरवाजे के ऊपर लगे रोशनदान से भीतर झांक कर देखा। लेकिन, कुछ भी नहीं दिखा। संदेह होने पर जाली फाड़ी गई। भीतर भूरा राम गले में केबल की तार से फंदा लगा कर लटका हुआ था। परिजनों ने माजरा पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस टीम ने मौके पर आकर शव को कब्जे में ले लिया। गले में रगड़ के निशान व सिर पर भी हल्की चोट के निशान थे। सिविल अस्पताल के प्रभारी डॉ. संजीव सहगल ने तीन सदस्यीय चिकित्सकों की टीम पोस्टमार्टम के लिए गठित कर दी है। डॉ. एवी राघव, डॉ. कमाल पाशा व डॉ. सुधी गुप्ता ने संदिग्ध मौत का मामला होने पर शव पोस्टमार्टम के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज भेजा है।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा सोमदत्त ने कहा कि कोटड़ी व्यास निवासी भूरा सिंह (40) पुत्र बहादुर सिंह की संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है। शुरुआती जांच में परिजनों का कहना है कि केबल वायर से फांसी लगाकर भूरा सिंह ने आत्महत्या की है। शव का नाहन मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम होगा। फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed