फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   गिरिपार के चांदनी में ट्रैक्टर से गिरा युवक, टायर के नीचे आने से मौत

गिरिपार के चांदनी में ट्रैक्टर से गिरा युवक, टायर के नीचे आने से मौत

Sun, 02 Jun 2019 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
गिरिपार के चांदनी में ट्रैक्टर से गिरा युवक, टायर के नीचे आने से मौत
पांवटा/सतौन(सिरमौर)। गिरिपार के चांदनी पंचायत निवासी 29 वर्षीय युवक की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। युवक एक ट्रैक्टर पर सवार था। अचानक संतुलन बिगड़ने से युवक गिर गया और ट्रैक्टर का टायर उस पर चढ़ गया। घायल युवक को परिजन तुरंत पांवटा अस्पताल ले आए। लेकिन, तब तक देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजबन पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार गिरिपार की ग्राम पंचायत चांदनी निवासी विजय पाल (29) पुत्र मुल्तान सिंह रविवार को ट्रैक्टर पर गिरि नदी की तरफ जा रहा था। रास्ते में विजय पाल का अचानक संतुलन बिगड़ गया। इसके चलते वह गिरकर टायर के नीचे आ गया। परिजनों व ग्रामीणों ने उसे सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया। सिविल अस्पताल पांवटा के वरिष्ठ चिकित्सक कमाल पाशा ने कहा कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही घायल दम तोड़ चुका था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। उधर, डीएसपी पांवटा सोमदत्त ने मामले की पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि चांदनी निवासी विजय पाल ( 29) पुत्र मुल्तान सिंह की हादसे में मौत हो गई है। राजबन पुलिस चौकी टीम मामले की जांच करेगी। आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed