{"_id":"57236ba34f1c1b3969a914e3","slug":"1543-girls-boys-participated-in-polic-recrutment","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती के लिए 1543 युवक-युवतियों ने लिया भाग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस भर्ती के लिए 1543 युवक-युवतियों ने लिया भाग
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
Updated Fri, 29 Apr 2016 07:45 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश पुलिस विभाग ने पहली बार करीब डेढ़ हजार पदों पर भर्ती के लिए युवाओं के आवेदन लिए हैं। हर जिलों से हजारों की संख्या में युवा अपना भाग्य आजमा रहे हैं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर के चंबा मैदान में शुक्रवार से पुलिस भर्ती शुरू हो गई है। पहले दिन नाहन ब्लॉक के लड़के व लड़कियों की भर्ती थी। इसमें 1843 युवक-युवतियों के आवेदन पहुंचे थे। इनमें से 1543 ने भर्ती में भाग लिया। देर शाम खबर लिखे जाने तक भर्ती प्रक्रिया जारी थी। एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि शुक्रवार को पहले दिन नाहन ब्लॉक क्षेत्र के नौजवानों ने भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया। सुबह से ही चंबा मैदान में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई थी जिसमें दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद में प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
गौरतलब हो कि हिमाचल प्रदेश पुलिस जवानों की भर्ती में जिला सिरमौर के लिए 93 पुलिस कांस्टेबल व 23 महिला कांस्टेबलों की भर्ती होनी है। इसके लिए हजारों युवक-युवतियों ने आवेदन किए हैं। भर्ती की प्रक्रिया हर ब्लॉक की अलग-अलग तिथि को करवाई जा रही है। इनमें से चयनित होने वाले नौजवानों को लिखित परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन