{"_id":"59b180354f1c1bed7f8b4c73","slug":"151504804917-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेत्र-बबली मौत की जांच सीबीआई से करवाई जाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेत्र-बबली मौत की जांच सीबीआई से करवाई जाए
Updated Thu, 07 Sep 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सतौन (सिरमौर)। शिलाई के बहुचर्चित नेत्र-बबली मौत के मामले में नेत्र के परिजनों ने मुख्यमंत्री से इस मामले की सीबीआई से जांच करवाने की मांग की है। अपनी मांग को लेकर परिजनों एवं ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने सतौन पहुंचे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मुलाकात की।
इस मौके पर नेत्र के पिता जय सिंह, माता डंगी देवी, बहन बबिता देवी, भाई अनिता कुमार एवं अन्य ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को पिछले वर्ष 15 अगस्त को सिरमौरी ताल में हुई नेत्र-बबली की मौत की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की।
विज्ञापन
परिजनों ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके बेटा नेत्र और बबली संदिग्ध हालत में मृत पाए गए थे। पुलिस की जांच से वह संतुष्ट नहीं है। क्षेत्र की जनता इस मामले की सीबीआई से जांच चाहती है ताकि उनकी मौत के कारणों का खुलासा हो सके। प्रतिनिधिमंडल की बात सुनकर मुख्यमंत्री ने मामले की पूरी जानकारी मांगी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मृतक नेत्र के परिजनों एवं ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि इसकी जांच सीबीआई से करवाई जाएगी।
विज्ञापन
गौरतलब हो कि वर्ष 2016 में शिलाई क्षेत्र के युवक नेत्र एवं युवती बबली के शव सिरमौरी ताल के समीप बरामद हुए थे। यह मामला काफी सुर्खियों में रहा।
----नेत्र-बबली मौत की जांच सीबीआई से करवाई जाए
मृतक नेत्र के परिजनों ने मुख्यमंत्री से की मांग