फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   लाखों की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

लाखों की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sun, 13 Aug 2017 11:16 PM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
लाखों की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
अमर जाला ब्यूरो
राजगढ़ (सिरमौर)। सस्ते दामों पर सीमेंट, सरियां और बजरी आदि दिलाने का झांसा देकर कथित ठगी करने वाला नटवरलाल पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। शिमला के कोटगढ़ क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले कुलदीप कुमार नामक व्यक्ति को पुलिस ने राजगढ़ से गिरफ्तार किया। रविवार को उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश हुए हैं। उसके खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
कुलदीप पर राजगढ़ क्षेत्र में धोखाधड़ी करते हुए लगभग पौने आठ लाख रुपये की ठगी के आरोप है। आरोप है कि उसने राजगढ़ के करीब आधा दर्जन लोगों से करीब 7.79 लाख रुपये ऐंठे। सीमेंट, सरिया और बजरी आदि सस्ते दामों पर देने का झांसा देकर उसने यह राशि वसूली थी। 26 जून को राजगढ़ थाना में उसके खिलाफ भादंसं की धारा 420 और 406 के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस तब से इसकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार इस मामले में पुलिस ने सोलन के धर्मपुर स्थित उसके ठिकाने पर भी दबिश दी जहां से उसके राजगढ़ में छिपे होने की सूचना मिली। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे राजगढ़ में ही दबोच लिया। थाना प्रभारी बलवंत सिंह कंवर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कुलदीप ने उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत का भी प्रयास किया था लेकिन वह निर्धारित तिथि पर अदालत में हाजिर नहीं हुआ। अदालत ने उसकी याचिका खारिज कर दी। उन्होंने बताया कि उसे आज अदालत में पेश किया गया जहां उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि अन्य लोग भी पुलिस को इसके द्वारा की गई धोखाधड़ी की सूचना दे रहें है। ऐसे में धोखाधड़ी का यह आंकड़ा और बढ़ सकता है।
--लाखों की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
राजगढ़ में लोगों ऐंठे थे पौने आठ लाख रुपये
सस्ता सीमेंट और सरिया देने का दिया था झांसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed