{"_id":"57488e754f1c1b4407691426","slug":"143-motor-chalan-in-ponta","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा में 143 वाहनों के चालान, डेढ़ लाख जुर्माना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांवटा में 143 वाहनों के चालान, डेढ़ लाख जुर्माना
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Fri, 27 May 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की खैर नहीं। पुलिस ने विभिन्न स्थलों पर नाके लगाए हैं जहां वाहनों की नियमित रूप से चेकिंग की जा रही है। इस दौरान 143 वाहनों के चालान कर करीब डेढ़ लाख जुर्माना किया गया।
बता दें कि विगत दो दिनों से पांवटा में ट्रैफिक मैजिस्ट्रेट व पुलिस टीम नाके लगा रही है। पांवटा थाना पुलिस से एएसआई गुरमेल सिंह, एएसआई राम आसरे व नौख राम समेत पुलिस टीम ने वाहनों को जांच के लिए रुकवाया। पांवटा शहरी क्षेत्र के बद्रीपुर के समीप, वाई प्वाइंट, बाईपास समेत विभिन्न चौक पर नाके लगाए गए। इस दौरान छोटे व बड़े़ वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान तेज रफ्तार, बिना लाइसेंस, ट्रिपल राइडिंग, नशा कर ड्राइविंग व अधूरे दस्तावेज वालों लापरवाह चालकों पर शिकंजा कसा गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों को जुर्माना किया गया।
उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि दो दिनों के भीतर 143 वाहनों के चालान कर 149500 जुर्माना राशि वसूली गई है।