{"_id":"5c49ee23bdec220c2959d348","slug":"141548348963-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के तार की चपेट में आई बाइक, चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली के तार की चपेट में आई बाइक, चालक की मौत
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा साहिब में सड़क हादसे रुकने के नाम नहीं ले रहे हैं। ताजातरीन हादसे में बिजली बोर्ड की लापरवाही सामने आई है। सड़क पर गिरे एलटी लाइन के तार की चपेट में आने से बाइक दुर्घटना में चालक की दर्दनाक मौत हो गई है। उधर, पुलिस ने बोर्ड के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार देहरादून-पांवटा-कालाअंब नेशनल हाईवे 7 पर भूपपुर के समीप यह हादसा हुआ। रात के समय बाइक चालक संदीप कुमार (25) पुत्र काला सिंह निवासी भूपपुर सड़क पर गिरे बिजली तार की चपेट में आ गया। बाइक से एलटी लाइन के तार छूते ही बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसके बाद घायल को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया। लेकिन घायल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार संदीप की मोटरसाइकिल सड़क पर गिरे बिजली पोल व एलटी लाइन में फंस गई। अचानक संतुलन खोते ही संदीप सड़क पर गिर गया। गंभीर रूप से घायल संदीप को 108 एंबुलेंस की मदद से पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया था। बताया जा रहा है कि भूपपुर निवासी संदीप अपनी बाइक पर जा रहा था। भूपपुर के समीप देर रात को मोटरसाइकिल के आगे एक अज्ञात ट्रक भी गुजरा। ट्रक के गुजरते ही बिजली का पोल गिर गया और तार भी सड़क पर लटक गई। ट्रक के पीछे जा रहा संदीप तुरंत बाद ही तार की चपेट में आ गया। बाइक गिरने से युवक के सिर में गंभीर चोटें आई।
उधर, एसएचओ पांवटा अशोक चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। एसएचओ ने कहा कि बिजली बोर्ड के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर गहनता से जांच की जा रही है।