{"_id":"5bdb40d9bdec22693c1037d7","slug":"141541095641-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठिकरी पहरा देकर दबोचे फाउंडरी के कलपुर्जे चुराने वाले शातिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठिकरी पहरा देकर दबोचे फाउंडरी के कलपुर्जे चुराने वाले शातिर
Updated Thu, 01 Nov 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठीकरी पहरा देकर दबोचे कलपुर्जे चुराने वाले शातिर
समाजसेवी ने पुलिस के हवाले किए बदमाश, जांच में जुटी पुलिस
लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली कठघरे में, नहीं की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। फाउंडरी में बने लोहे के पुराने कलपुर्जों की चोरी के मामले में एक समाजसेवी ने ठीकरी पहरा देकर शातिरों को पुलिस के हवाले कर दिया है। मामले में पुलिस ने कलपुर्जों की बरामदगी भी की है। साथ ही कबाड़ी को बेचे गए कलपुर्जों की बरामदगी के लिए पड़ताल तेज कर दी है।
जानकारी के मुताबिक पिछले कई दिन से शहर की फाउंडरी से बेशकीमती लोहे के कलपुर्जे चोरी हो रहे थे। इसकी भनक समाजसेवी सुधीर रमौल को लग गई। हालांकि, सुधीर रमौल ने इसको लेकर लोक निर्माण विभाग को फोन पर सूचनाएं दीं, लेकिन कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। इसके बाद रमौल ने बुधवार को पुलिस को फोन किया। हालांकि, इस दौरान पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन मौके पर पुलिस को शातिरों की ओर से छिपाया गया लोहा बरामद नहीं हुआ। शाम के समय भी शातिरों ने फाउंडरी से लोहा चोरी करने का प्रयास किया। जैसे ही लोहे को फाउंडरी से सड़क पर फेंका गया, तो इस दौरान ठीकरी पहरा लगाकर बैठे सुधीर रमौल ने दोनों बदमाशों को रंगे हाथों दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। चोरी किए गए लोहे में मोटर की पुली, कापलिंग, गियर बॉक्स जैसे कई कलपुर्जे शामिल हैं, जो पुराने समय में मशीनों में फिट किए जाते थे। ये कलपुर्जे भारी भरकम लोहे से बने हैं। बावजूद इसके भी लोक निर्माण विभाग खामोश बैठा है। चौकीदारों की तैनाती के बावजूद शातिर यहां पर लोह के कलपुर्जे चोरी कर कबाड़ी को बेच रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने अमरपुर मोहल्ला निवासी सतीश और अभय को हिरासत में लिया है। मौके पर पुलिस ने लोहा भी बरामद कर लिया। इससे पहले कबाड़ी को बेचे गए लोहे की बरामदगी के लिए भी पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है।
लोक निर्माण विभाग लापरवाही पर सवाल
फाउंडरी की देखरेख कर रहे लोक निर्माण विभाग की लापरवाही भी सामने आ गई है। सुधीर रमौल का कहना है कि फाउंडरी से भारी भरकम लोहा चोरी हो रहा है लेकिन, विभाग चुप्पी साधे बैठा है। इस मामले में विभाग के अधिकारियों ने अपना पल्लू झाड़ दिया। फोन पर सूचना देने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे में विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी हेडक्वार्टर बबीता राणा ने बताया कि मामले में दो शातिरों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। उन्होंने बताया कि समाजसेवी सुधीर रमौल ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है।