{"_id":"5baa68b0867a557eb04189b8","slug":"141537894576-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पच्छाद इलाके से नाबालिग लापता, युवक पर अपहरण का शक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पच्छाद इलाके से नाबालिग लापता, युवक पर अपहरण का शक
Updated Tue, 25 Sep 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पच्छाद इलाके से नाबालिग लापता
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद इलाके से एक नाबालिग लड़की लापता हो गई है। परिजनों की शिकायत के बाद स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को सौंपी शिकायत में नाबालिग के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी 10वीं कक्षा की छात्रा है। 23 सितंबर की रात को वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने गई थी। 24 सितंबर को सुबह जब वह नहीं उठी तो उसकी दूसरी बेटी कमरे में गई और उसने देखा कि वहां पर उसकी बहन नहीं थी। इसके बाद नाबालिग की आसपड़ोस और रिश्तेदारी में तलाश की गई, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। शिकायत में परिजनों ने शक जताया है कि बिलासपुर का एक युवक उसे बहला फुसलाकर भगा ले गया है। वह कई बार उसकी नाबालिग बेटी के लिए शादी का प्रस्ताव भी लेकर आया था। इस पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस थाना प्रभारी बीरू अहमद ने मामले की पुष्टि की है।