{"_id":"5b2130fa4f1c1b8c278b57a6","slug":"141528901882-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली विद्यार्थियों को ढोने पर दो वाहनों के चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूली विद्यार्थियों को ढोने पर दो वाहनों के चालान
Updated Wed, 13 Jun 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)। रेणुका पुलिस ने स्कूली बच्चों को ढोने वाले दो वाहनों के चालान किए हैं। वाहनों की जांच के दौरान पता चला कि एक वाहन चालक के पास कोई भी कागजात नहीं थे। लिहाजा, इस वाहन को पुलिस ने सीज कर दिया। जबकि, गैर कानूनी तरीके से बच्चों को ढोने पर पुलिस ने दूसरे वाहन का चालान कर मामला अदालत को भेज दिया।
दोनों ही वाहन बिना किसी अनुमति के नियमों को ताक पर रखकर स्कूली बच्चों को ढोने का काम कर रहे थे। इन छोटे वाहनों में बच्चों को ठूंस-ठूंस कर भरा जाता था। हर समय दुर्घटना की संभावनाएं भी बनी रहती थीं। दरअसल, यह मामला तब सामने आया जब मंगलवार को मेडिकल कॉलेज नाहन से फरार सजायाफ्ता कैदी के फरारी मामले में पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बच्चों से लदे दोनों वाहन पुलिस की रडार में आ गए। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
उधर, रेणुका थाने के प्रभारी मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि एमवी एक्ट की धारा 192 के तहत एक वाहन का चालान कर मामला अदालत को भेजा है। जबकि, दूसरे वाहन को सीज किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।