{"_id":"5a883e724f1c1b90268ba979","slug":"141518878322-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से छेड़छाड़ व जातिसूचक शब्द कहने पर मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से छेड़छाड़ व जातिसूचक शब्द कहने पर मामला दर्ज
Updated Sat, 17 Feb 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
police logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालाअंब (सिरमौर)। थाना क्षेत्र कालाअंब के तहत आने वाले इलाके की एक महिला ने दो लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ और जातिसूचक शब्द कहने पर मामला दर्ज करवाया है। कालाअंब पुलिस ने महिला की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को सौंपी शिकायत में महिला ने बताया कि 12 फरवरी को जब वह अपनी ननद के घर से वापस लौट रही थी तो गुलरिया लाल मिट्टी के समीप दो व्यक्तियों सतपाल व कुलदीप ने अकेला पाकर उससे छेड़छाड़ की और जातिसूचक शब्द भी कहे। पुलिस ने महिला की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता 354, 34 व अनुसूचित जाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी डॉ. मोनिका ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
--------------
विज्ञापन
--------------