{"_id":"5a5623a74f1c1b0b788b7949","slug":"141515594663-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिहायशी मकान में लगी आग, दो लाख का नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिहायशी मकान में लगी आग, दो लाख का नुकसान
Updated Wed, 10 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
FIRE
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा की ग्राम पंचायत कुंजा मतरालियों में बुधवार को हुए एक आग की घटना से घर में रखा सारा सामान राख के ढेर में तबदील हो गया। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है। आग में मजदूर दंपति का दो लाख रुपये का नुकसान हुआ।
कुंजा मतरालियों पंचायत प्रधान शिक्षा देवी व उप प्रधान गुरमेल सिंह ने बताया कि श्याम सिंह के मकान में यूपी बरेली निवासी विजय कुमार व सुमन का परिवार रहता है। बुधवार की सुबह ही दोनों काम पर चले गए। घर में उनकी बेटी हिमांशी(11) ही थी, जो छत पर बैठी थी। करीब साढ़े 10 बजे घर से धुआं उठते देखा तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद फायर स्टेशन व पुलिस को आग लगने के बारे में सूचना दी गई।
हालांकि, सिलेंडर फटने की झूठी अफवाह के चलते कोई आग बुझाने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था। इस बीच नारायण सिंह फौजी व सुनील सामरा मौके पर पहुंचे। दोनों ने भीतर घुस कर सबसे पहले आग की लपटों से गैस के सिलेंडर को बाहर फेंका। आग में विजय कुमार के कमरे में रखी 10 हजार नकदी, सोने की बाली, मंगलसूत्र, पायल, फ्रीज, टीवी, कूलर, पंखा, मिक्सी, बर्तन, अनाज, डबल बैड, राशन, रजाई गद्दे व परिवार के सारे कपड़े जल कर राख हो गए।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
----
बाक्स--
खून पसीने से जोड़ी कमाई हुई राख : सुमन देवी
उत्तरप्रदेश के बरेली निवासी विजय कुमार व सुमन देवी पिछले 7 वर्षों से पांवटा के कुंजा मतरालियों पंचायत में किराये के मकान में रहते हैं। दिन रात खून पसीने से कमाई कर घर की एक एक चीज जोड़ते रहे लेकिन बुधवार को सब कुछ आग की भेंट चढ़ गया। दंपति को बस इस बात की खुशी है कि भयंकर आग हादसे से उनकी बेटी हिमांशी(11) सुरक्षित बच गई।
आगजनी पीड़ित परिवार की महिला सुमन देवी ने बताया कि सात साल में उन्होंने खून पसीने की कमाई से घर के लिए हर सामान जुटाया था। आग से घर में रखी नकदी व ज्वेलरी भी जल कर राख हो गई। वहीं पंचायत प्रतिनिधियों ने स्थानीय प्रशासन, इकाई प्रबंधन व समाज सेवियों से पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता देने का आग्रह किया है।
------------