फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   शादीशुदा युवक ने फांसी लगा कर दी जान

शादीशुदा युवक ने फांसी लगा कर दी जान

Sat, 17 Jun 2017 11:15 PM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
शादीशुदा युवक ने फांसी लगा कर दी जान

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
शिलाई (सिरमौर)। शिलाई में एक शादीशुदा युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। ग्रामीणों को युवक का शव एक पेड़ से लटका मिला। युवक ने यह कदम क्यों उठाया इसके कारणों का पता नहीं लग पाया है। हादसा शुक्रवार शाम को शिलाई उपमंडल की ग्राम पंचायत बांदली के गांव बागना में पेश आया। बताया जा रहा है कि 35 वर्षीय अतर सिंह अपनी पत्नी के साथ खनाणा गया था। वहां से उसने अपनी पत्नी को पहले ही घर भेज दिया। इसके बाद जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटा तो ग्रामीण व परिजन उसे ढूंढने के लिए निकले। कुछ देर बाद ग्रामीणों को अतर सिंह एक पेड़ से झूलता मिला। अतर सिंह ने यह कदम क्यों उठाया इसके कारणों का पता नहीं चल पाया। बहरहाल ग्रामीणों ने शव का दाह संस्कार कर दिया है। मृतक अपने पीछे पत्नी व चार बच्चों को छोड़ गया है। हादसे की पुष्टि बांदली पंचायत के प्रधान जीत सिंह धीमान ने की है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed