{"_id":"58bd976c4f1c1ba04bdc43b2","slug":"14-passangers-injured-in-bus-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"चट्टान से टकराई निजी बस, 14 लोग हुए घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चट्टान से टकराई निजी बस, 14 लोग हुए घायल
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा
Updated Mon, 06 Mar 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
राजपुरा में तीर्थ दर्शन यात्रा बस का एक्सीडेंट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतौन/ पांवटा (सिरमौर)। पांवटा-शिलाई एनएच मार्ग पर हेवणा के समीप एक निजी बस चट्टान से टकरा गई। हादसे में 14 लोग घायल हुए हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। वाहन में करीब 40 से अधिक सवारियां थीं। सतौन की तरफ से शिलाई जा रही बस को पास देेते वक्त हेवणा मोड़ पर यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सोमवार को निजी बस (एचपी-17बी 6282) शिलाई से पांवटा आ रही थी। अचानक सतौन से कमरऊ जा रही एक बस को पास देते वक्त चालक नियंत्रण खो बैठा और बस चट्टान से जा टकरा गई। इस हादसे में शिलाई के मिल्लाह निवासी डीएन राणा (48), अनिता देवी (22), निर्मला (26), मानल निवासी मोहर सिंह (50), कांडो भटनोल निवासी हिरो देवी (55), निरंजना (21), डांडा पागर निवासी विद्या देवी (37), सतौन निवासी सुरेश कुमार (31), टिंबी निवासी दीप राम (35), धुंबाड़ी निवासी मनोज (22), बोहल निवासी सन्नी देवी (40), बेला निवासी श्यामा देवी (35), पांवटा निवासी रविंद्र बावा (52) व सुमन (40) घायल हुए।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही सतौन व पांवटा से दो 108 एंबुलेंस वाहन मौके पर पहुंची। एंबुलेंस के पायलट विजय, विकास, पुष्पेंद्र व शहाबुदीन सभी घायलों को सिविल अस्पताल पांवटा लाए। अस्पताल प्रभारी डॉ. संजीव सहगल, डॉ. कमाल पाशा, डॉ. सुधी गुप्ता व डॉ. राजीव चौहान समेत टीम सहित घायलों की उपचार में जुट गए। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने बताया कि बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
--------
बॉक्स के लिए---
मौके पर पहुंचे डीसी, सीएमओ, एसडीएम और तहसीलदार
पांवटा साहिब (सिरमौर)। निजी बस हादसे की सूचना मिलते ही डीसी सिरमौर बीसी बडालिया, सीएमओ डॉ. संजय शर्मा, एसडीएम पांवटा एचएस राणा, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान, तहसीलदार विमला पोखरियाल व एसएचओ अशोक चौहान मौके पर पहुंचे। अस्पताल परिसर में पहुंच कर घायलों का हालचाल पूछा। उधर, एसडीएम पांवटा एचएस राणा ने कहा कि हादसे के घायलों को 2-2 हजार फौरी राहत राशि प्रदान की गई है।
--------
बड़ा हादसे होने से टला, चट्टान के साथ है गहरी खाई
पांवटा साहिब (सिरमौर)। बस में सवार यात्रियों मनोज व दीपराम ने बताया कि बस दूसरे वाहन को पास देते वक्त अनियंत्रित हो गई और तीखे मोड़ पर चट्टान से जा टकराई। गनीमत रही कि बस टकराने के बाद रुक गई। चट्टान से नीचे की तरफ दो से तीन सौ मीटर गहरी खाई थी जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बस में 40 से अधिक सवारियां थी। अधिकतर आगे की तरफ बैठी सवारियों को ही ज्यादा चोटें आई हैं।