फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   गिरि नदी में डूबा नौणी विवि का छात्र

गिरि नदी में डूबा नौणी विवि का छात्र

Sat, 18 May 2019 11:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
गिरि नदी में डूबा नौणी विवि का छात्र
राजगढ़ (सिरमौर)। पिकनिक मनाने के लिए राजगढ़ इलाके के यशवंत नगर आए नौणी विश्वविद्यालय के एक छात्र की नदी में डूबने से मौत हो गई। छात्र यशवंतनगर में अपने साथियों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचा था। वह नदी में नहाने उतर गया और तेज बहाव में बह गया। उधर, पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार यशवंतनगर में गिरि नदी में डूबने से छात्र की मौत हो गई। नौणी विश्वविद्यालय के छात्र शनिवार को यशवंतनगर के समीप पिकनिक मनाने पहुंचे थे। इस दौरान मंडी जिले के निवासी मोहित कुमार नहाने के लिए नदी में उतर गया। नहाते वक्त वह नदी में डूब गया। मोहित को उसके साथियों और ग्रामीणों ने पानी से बाहर निकाला और तुरंत जिला चिकित्सालय सोलन पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मोहित डॉ. यशवंत सिंह परमार वानिकी एवं उद्यानिकी विश्वविद्यालय नौणी का छात्रा था।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी राजगढ़ दुष्यंत सरपाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed