फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   नशीली दवाइयों की खेप के साथ दो गिरफ्तार

नशीली दवाइयों की खेप के साथ दो गिरफ्तार

Sun, 17 Sep 2017 11:28 PM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
नशीली दवाइयों की खेप के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
सिरमौर जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस सख्त हो गई है। पांवटा पुलिस की टीम ने दो व्यक्तियों को नशीली दवाइयों के साथ गिरफ्तार किया है। नाके के दौरान हुई चेकिंग में दोनों युवाओं से 152 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए गए। पांवटा पुलिस टीम ने बाता मंडी में नाका लगाया था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है, जबकि ड्रग इंस्पेक्टर पांवटा भी इस मामले की जांच करेंगे।
सिरमौर पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाया है। पुलिस को मुखबिरों से सूचना मिली थी कि पांवटा में अवैध रूप से नशीली दवाइयों की खेप पहुंच रही है जिसके बाद नशे के इन कारोबारियों को पकड़ने में पुलिस ने बहराल के समीप नाका लगाया। पुलिस टीम में शामिल मुख्य आरक्षी जगीर सिंह, विनय व उमेश ने बहराल नाके के दौरान सतीवाला निवासी अशोक पुत्र भगत सिंह तथा बातामंडी निवासी जसविंदर पुत्र रघुवीर की तलाशी ली। इस दौरान दोनों के पास से नशीले 152 कैप्सूल बरामद हुए। इसके बाद दोनों के खिलाफ ड्रग एंड कास्मेटिक एक्ट में मामला दर्ज किया है। ड्रग इंस्पेक्टर सुरेश चौहान को मौके पर बुलाया गया व दवाइयों समेत मामला सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नशीली दवाईयों समेत गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों अशोक व जसविंद्र के खिलाफ ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट 1940 के तहत मामला दर्ज होगा। आगामी कार्रवाई के लिए ड्रग इंस्पेक्टर पांवटा सुरेश चौहान को मामला सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----नशीली दवाइयों की खेप के साथ दो गिरफ्तार
नाके पर चेकिंग के दौरान 152 कैप्सूल बरामद
पुलिस ने ड्रग एंड कास्मेटिक एक्ट का केस बनाया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed