{"_id":"5b21300d4f1c1bf46e8b7866","slug":"121528901645-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात चोर उड़ा ले गया मोबाइल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात चोर उड़ा ले गया मोबाइल
Updated Wed, 13 Jun 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
Mobile
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा के वार्ड-1 बद्रीपुर अमर कॉलोनी में अज्ञात चोर मोबाइल उड़ा ले गया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता अनिल चौहान पुत्र दया सागर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह गत रात को कमरे में सोया था। उसने अपने मोबाइल को नीचे रखा था। रात को कोई अज्ञात व्यक्ति भीतर प्रवेश कर मोबाइल चुरा ले गया। आहट होने उसने चोर का पर पीछा भी किया लेकिन अंधेरे का फायदा उठा कर चोर भागने में सफल हो गया। पांवटा पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
------------