फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पांवटा में कार की बैटरी चुराते 2 आरोपी दबोचे

पांवटा में कार की बैटरी चुराते 2 आरोपी दबोचे

Thu, 28 Dec 2017 10:32 PM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
पांवटा में कार की बैटरी चुराते 2 आरोपी दबोचे
demo pic

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा पुलिस टीम ने कार की बैटरी चुराने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार कार मैकेनिक की दुकान के बाहर खड़ी थी। बुधवार रात को पड़ोसियों ने दो संदिग्धों को कार की बैटरी चुराते देख लिया। उसने तुरंत इसकी सूचना पांवटा थाना को दी। इसके बाद तुरंत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एक चोर को मौके पर दबोच लिया गया। दूसरा बाइक से भागने की फिराक में था। लेकिन, पुलिस टीम ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस जांच टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान मुजाहिद खान (30) और दिलबाग सिंह (35) के रूप में की है। बताया जा रहा है कि इनमें से एक मोटर मैकेनिक के पास कुछ माह पहले काम भी कर चुका था। बीती रात को मैकेनिक की दुकान के बाहर कार से बैटरी उड़ाने पहुंचा था। लेकिन, पड़ोसियों व पुलिस की सक्रियता से दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि कार से बैटरी चुराने के आरोप में गिरफ्तार मुजाहिद खान और दिलबार सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed