{"_id":"5a44f13c4f1c1b0f788b5688","slug":"121514467644-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब की खेप के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध शराब की खेप के साथ तीन गिरफ्तार
Updated Thu, 28 Dec 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा पुलिस ने अवैध शराब की खेप के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी होंडा सिटी कार से शराब को उत्तराखंड पहुंचाने की फिराक में थे। पांवटा पुलिस ने आरोपियों की बहराल सीमा पर ही काबू कर दिया। बहरहाल, पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस ने पांवटा और उत्तराखंड की सीमा पर स्थित बहराल पुल के समीप नाकाबंदी की थी। इस दौरान गाड़ियों की तलाशी ली गई। जांच के दौरान हरियाणा से उत्तराखंड जा रही होंडा सिटी कार को भी तलाशी के लिए रोका। पड़ताल करने पर पुलिस को कार में अवैध रूप से रखी अंग्रेजी शराब के 176 बोतल व 48 पौव्वे बरामद किए। एक पेटी में शराब की खेप को उत्तराखंड पहुंचाया जा रहा था।
विज्ञापन
शराब संबंधी कोई भी रिकॉर्ड अथवा दस्तावेज न मिलने पर पुलिस ने गाड़ी में सवार तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सब इंस्पेक्टर किरण कौंडल की अगुवाई में लगाए नाके के दौरान पुलिस टीम में आरक्षी राजेंद्र कुमार, खजान सिंह व किशन शामिल रहे। इस मामले में पुलिस ने हरियाणा निवासी उपेंद्र, परविंद्र व प्रवीन के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने उन्होंने बताया कि इस मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन