{"_id":"5cb34950bdec221428363bbb","slug":"11555253584-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कच्ची शराब के साथ दंपती गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध कच्ची शराब के साथ दंपती गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब( सिरमौर)। पांवटा साहिब पुलिस ने नगर परिषद के वार्ड-9 में अवैध कच्ची शराब समेत दंपती को गिरफ्तार किया है। करीब दस लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की।
पांवटा पुलिस को नगर परिषद के वार्ड- 9 गोबिंद घाट बैरियर के समीप कुछ अर्से से अवैध कच्ची शराब के धंधे की शिकायतें मिल रही थीं। रविवार को पांवटा पुलिस ने कार्रवाई की। वार्ड-9 के निवासी अशोक कश्यप और उनकी पत्नी को कच्ची शराब रखने व बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
उधर, एसएचओ पांवटा संजय शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। एसएचओ ने कहा कि आरोपी अशोक कश्यप और उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों के रिहायशी मकान से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है। पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी है।