फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   राजगढ़ में 523 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार

राजगढ़ में 523 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार

Wed, 08 Aug 2018 11:39 PM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
राजगढ़ में 523 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार
राजगढ़ (सिरमौर)। उपमंडल राजगढ़ में स्थानीय पुलिस और सीआईडी शिमला की संयुक्त कार्रवाई के दौरान एक युवक से 523 ग्राम चरस बरामद हुई है। पुलिस थाना राजगढ़ में आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार राजगढ़ के छिछड़िया धार के समीप गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस को देखकर एक युवक हड़बड़ा गया। पुलिस ने शक के आधार पर युवक को तलाशी के लिए रोका तो एक थैली में चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी सुनील उर्फ रिंकू (36) निवासी रूग, दाहन को हिरासत में ले लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मामले की पुष्टि डीएसपी दुष्यंत सरपाल ने की है। उन्होंने बताया कि राजगढ़ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed