{"_id":"5afee90f4f1c1beb408b638e","slug":"11526655247-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा के भूपपुर में नकदी और मोबाइल समेत लाखों की चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांवटा के भूपपुर में नकदी और मोबाइल समेत लाखों की चोरी
Updated Fri, 18 May 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब(सिरमौर)। देहरादून-पांवटा से कालाअंब एनएच-7 मार्ग पर भूपपुर मोबाइल शॉप में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने दुकान के शटर के ताले तोड़ कर करीब 45 हजार नकदी, दर्जनों मोबाइल, डेटा कार्ड व महंगे मोबाइल कवर समेत कुल ढाई लाख से अधिक का चूना लगाया है। सूचना मिलने पर पुलिस जांच टीम मौके पर पहुंची और मोबाइल शॉप के सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में लिए हैं।
चोरों ने जसप्रीत सिंह की मोबाइल शॉप के रात को शटर में लगे तालों को तोड़ दिया। इसके बाद दुकान के शीशे उखाड़ कर भीतर प्रवेश किया। मोबाइल शॉप से दर्जनों महंगे एनरॉयड फोन, पैन ड्राइव, मंहगे मेमोरी कार्ड व कवर पर हाथ साफ कर दिया। अपने पापा की याद में व्यवसाय हर वर्ष गर्मियों में मीठे जल की छबील लगाता है। इसके लिए रखे करीब 45 हजार नकदी पर भी चोर हाथ साफ कर गए हैं। जसप्रीत सिंह ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे में रात के समय चोर नजर आ रहे हैं। एक बाइक पर सवार होकर 3 चोर बाहर पहुंचे। इसके बाद शटर के ताले तोड़े, भीतर से नकदी समेत सारा सामान उड़ाने के बाद भाग खड़े हुए हैं। शातिर चोर छांट छांट कर मंहगे एनरॉयड मोबाइल व अन्य सामान ले गए हैं। चोर जाते-जाते सीसीटीवी कैमरे की वायर उखाड़ कर ले गए लेकिन इससे पहले की तमाम गतिविधियां कैमरे में कैद हो चुकी हैं।
उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस जांच टीम ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिए हैं। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। चोरी मामले के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।