{"_id":"5ad360084f1c1b58098b4b07","slug":"11523802120-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक खाई में गिरा, चालक सुरक्षित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक खाई में गिरा, चालक सुरक्षित
Updated Sun, 15 Apr 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
ट्रक खाई में गिरा, चालक सुरक्षित
बोरली के समीप हादसा, चालक ने कूदकर बचाई जान
पुलिस छानबीन में जुटी : एसएचओ
अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)। उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह से कुछ दूरी पर स्थित बोरली के समीप रविवार दोपहर एक टिप्पर (ट्रक) गहरी खाई में जा गिरा। गनीमत यह रही कि टिप्पर के चालक ने कूदकर अपनी जान बचा ली। जानकारी के अनुसार संगड़ाह से एक टिप्पर ददाहू की ओर आ रहा था कि बोरली के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में चकनाचूर हो गया।
ग्रामीणों के अनुसार ट्रक गिरने से कुछ समय पहले चालक ने बाहर कूदकर खुद को सुरक्षित कर लिया। ग्रामीणों के अनुसार ट्रक में चालक के अलावा अन्य कोई यात्री मौजूद नहीं था। बताया जा रहा कि ट्रक में कोई खराबी आ गई थी। चालक को इसका पता चलते ही स्वयं ट्रक से कूद गया। इसके बाद चालक मौके से फरार हो गया।
इस मामले में संगड़ाह पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है। मामले की पुष्टि एसएचओ संगड़ाह विरोचन नेगी ने की है। उन्होंने बताया कि हादसे में चालक को कोई चोट नहीं आई है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
-----------