{"_id":"5a6f2e3f4f1c1ba0268b7133","slug":"11517235775-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरमौर में दो सड़क हादसों में दो की मौैत, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिरमौर में दो सड़क हादसों में दो की मौैत, एक घायल
Updated Mon, 29 Jan 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
police logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब / राजगढ़ (सिरमौर)।
जिला सिरमौर के पांवटा साहिब और राजगढ़ में हुए दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों सड़क हादसों में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार जिला सिरमौर के राजगढ़ इलाके में एक मारुति कार के गहरी खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को उपचार के लिए सोलन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। रविवार शाम करीब 7 बजे राजगढ़ के उलख के समीप एक मारुति कार नंबर एचपी16-3400 स्किड होकर 60 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में टपरोली के कतोगा निवासी 42 वर्षीय देवराज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, उलख गांव का रहने वाला पृथ्वी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों को हादसे की सूचना मिलने के बाद घायल को सोलन अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। उधर, राजगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है।
दूसरा सड़क हादसा नेशनल हाईवे-07 पर कोलर के समीप रविवार देर रात हुआ। इस हादसे में भी एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार रविवार की रात जामली निवासी दर्शन सिंह अपनी कार से नाहन की तरफ जा रहा था कि कोलर के समीप एक अज्ञात वाहन ने उसकी गाड़ी को बुरी तरह से टक्कर मार दी। इस हादसे में दर्शन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही माजरा पुलिस मौके पर पहुंची। 108 एंबुलेंस की सहायता से घायल को पांवटा साहिब सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। माजरा पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ हिट एंड रन का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सोमवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। उधर, नायब तहसीलदार निहाल चंद कश्यप ने मृतक के परिवार को एक लाख रुपये की फौरी सहायता प्रदान की है।
विज्ञापन
----------