{"_id":"5cd82f92bdec220779074a7d","slug":"111557671826-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवखाली में गिरा डंपर, चालक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
देवखाली में गिरा डंपर, चालक घायल
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। ददाहू के समीप बडौन गांव में रविवार दोपहर को एक डंपर देवखाली में गिर जाने से एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गनीमत रही इस दौरान सड़क पर कोई नहीं था, वरना कोई अनहोनी हो सकती थी। हालांकि इस हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह डंपर मैहत मार्ग से ददाहू की ओर जा रहा था। देवशिला के समीप चढ़ाई चढ़ते समय वह पीछे की ओर आकर देवखाली में गिर गया। डंपर चालक को मामूली चोटें आई हैं। इस स्थान पर पहले भी कई बार इसी तरह की घटनाएं घट चुकी हैं। जब बड़े वाहन चढ़ाई चढ़ते समय नियंत्रण खो देते हैं। रविवार को भी यह डंपर जब देवखाली में गिरा, उस समय सड़क पर कोई मौजूद नहीं था।