फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   दो बीघा गेहूं के खेत जलकर राख, हजारों का नुकसान

दो बीघा गेहूं के खेत जलकर राख, हजारों का नुकसान

Fri, 10 May 2019 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
दो बीघा गेहूं के खेत जलकर राख, हजारों का नुकसान
राजपुर (सिरमौर)। गर्मियां शुरू होते ही आग का तांडव शुरू हो गया है। अभी तक पांवटा क्षेत्र में कई जगह अग्निकांड हो चुके हैं। कई मवेशियों की मौत के साथ-साथ किसानों के गेहूं के खेत भी आग की भेंट चढ़ चुके हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को शिवपुर में एक किसान के खेतों में आग लग गई। इससे दो बीघा खेत में गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इस घटना के किसान को हजारों का नुकसान हुआ है। उधर, हलका पटवारी ने मौके का मुआयना किया और रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उपमंडल पांवटा के पटवार सर्कल शिवपुर में अवतार सिंह पुत्र बंता सिंह के दो बीघा गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लेकिन, तब तक गेहूं की फसल राख हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि खेतों के ऊपर से बिजली की लाइन जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट से गेहूं में आग लग गई। उधर, पांवटा साहिब के तहसीलदार राजकुमार ठाकुर ने बताया कि शिवपुर में एक किसान के दो बीघा गेहूं के खेत में आग लगने से हजारों का नुकसान हुआ है। संबंधित पटरी को मौके पर भेजकर नुकसान की रिपोर्ट तैयार करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed