फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   सूरजपुर बंद इकाई परिसर में मृत मिला प्रवासी कामगार

सूरजपुर बंद इकाई परिसर में मृत मिला प्रवासी कामगार

Sat, 31 Mar 2018 08:23 PM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 08:23 PM IST
विज्ञापन
सूरजपुर बंद इकाई परिसर में मृत मिला प्रवासी कामगार

विज्ञापन
सूरजपुर बंद इकाई परिसर में मृत मिला प्रवासी कामगार
मौके से कामगार के फोटो पहचान पत्र से हुई शिनाख्त
पड़ोसियों ने दुर्गंध आने पर किया पुलिस को सूचित
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा के सूरजपुर में एक बंद इकाई परिसर में प्रवासी मजदूर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। कई दिनों से पड़ा होने के कारण शव बुरी तरह से जीर्णशीर्ण हालत में है। प्रवासी कामगार की मौत कुछ माह पहले होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसकी मौत कैसे हुई, इसका पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही इसका खुलासा हो सकेगा।
शनिवार को सुबह सूरजपुर कॉलोनी के कुछ लोगों को अपने बगल के कमरे से बदबू आने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा खोला। कमरे में एक व्यक्ति की सड़ा गला शव बरामद हुआ।
विज्ञापन

प्रवासी मजदूर की पहचान मुन्ना लाल (51) पुत्र हरिशंकर निवासी बिहार के रूप में हुई है। वह एक ठेकेदार के पास काम करता था। कई वर्षों से पांवटा साहिब में सूरजपुर स्थित कॉलोनी में रहता था। पुलिस को आशंका है कि करीब डेढ़ माह पहले प्रवासी की मौत हो चुकी है। आसपास में दुर्गंध फैलने के कारण पड़ोसियों को पता चल पाया। मृतक के परिजनों से संपर्क के प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। डीएसपी बे बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है तथा उसके रिश्तेदारों की खोज की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारण का पता चल पाएगा।
-------------
सुरेश तोमर
...
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed