फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   भाटांवाली में शटर उखाड़ कर उड़ाया सामान

भाटांवाली में शटर उखाड़ कर उड़ाया सामान

Thu, 04 Jan 2018 10:41 PM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
भाटांवाली में शटर उखाड़ कर उड़ाया सामान
डेमो इमेज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
देहरादून-पांवटा एनएच-7 पर बुधवार रात चोरी की वारदात हुई। भाटांवाली में दुकान का शटर उखाड़ कर अज्ञात चोरों ने तांबे की करीब 60 किलोग्राम तार व वाशिंग मशीन की मोटर समेत कुल 50 हजार से अधिक का सामान चुरा लिया।

शिकायत मिलने पर पुलिस टीम जांच में जुट गई है। इसी क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर चोरी की यह तीसरी वारदात है। इससे पहले, विगत शनिवार को मोबाइल व करियाना की दुकानों में चोरियों की वारदात हुई थी जिसमें पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार भी किया है। अब, इसी क्षेत्र में फिर से चोरों ने दुकान का शटर जेक से उखाड़ कर चोरी की है। जांच टीम बाता चौक पर सीसीटीवी खंगाल रही है।
विज्ञापन



पांवटा के भाटांवाली में बुधवार की रात फिर एक चोरी की वारदात हुई। रात को एनएच-7 पर वालिया पटेल पंप से कुछ दूूरी पर राजपाल सिंह की राज इलेक्ट्रानिक्स की दुकान है। उन्होंने बताया कि रात 7 बजे दुकान बंद कर घर निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



वीरवार सुबह सैर के लिए निकले स्थानीय लोगों ने फोन कर सूचना दी जिसमें कहा कि दुकान का शटर उखाड़ा हुआ है। सुबह 6 बजे मौके पर पहुंचे तो दुकान से 32 किलोग्राम नया कॉपर (वायर) व 26 किलोग्राम पुरानी तांबे की तार तथा मरम्मत को आई वाशिंग मशीन की मोटर समेत करीब 50 हजार से अधिक का सामान गायब मिला। इसकी सूचना पुलिस को देने का प्रयास किया लेकिन फोन खराब होने से दिक्कतें आईं।

फिर 8 बजे थाने में जाकर सूचना दे दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर आकर तफ्तीश शुरू कर दी है।
बता दें कि इसी क्षेत्र में विगत सप्ताह शनिवार की रात को चोरी की दो वारदातें हो चुकी हैं जिसमें दुकानदार रामदयाल व कामा की दुकानों से मोबाइल सेट व नकदी चोरी कर ले गए थे। हालांकि दोनों मामलों को पुलिस ने केवल कुछ घंटों के भीतर सुलझा लिया था। इस चोरी के मामलों में मोबाइल व नकदी भी बरामद कर दो चोरों को गिरफ्तार किया था।

उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि भाटांवाली में चोरी वारदात की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम को मौके पर भेज कर जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed