फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   शिलाई के हलाहां में ढहा मकान, सराहां में मरे दो मवेशी

शिलाई के हलाहां में ढहा मकान, सराहां में मरे दो मवेशी

Wed, 28 Jun 2017 10:55 PM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
शिलाई के हलाहां में ढहा मकान, सराहां में मरे दो मवेशी

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नाहन / सराहां / शिलाई (सिरमौर)।
जनपद सिरमौर में हो रही बारिश ने बुधवार को कई जगह भारी तबाही मचाई। शिलाई के हलाहां में एक कच्चा मकान बारिश से ढह गया। जबकि, धारटीधार की बाइला पंचायत के डबरोग गांव में पहाड़ से खिसकी एक चट्टान ने एक ग्रामीण के घर की दीवार ढहा दी। वहीं पच्छाद क्षेत्र की काटली पंचायत के फाकयों गांव में बिजली गिरने से जगदीश कुमार की एक जर्सी गाय व एक भैंस की मौत हो गई। हालांकि गौशाला में और पशु भी थे, लेकिन दूसरे मवेशी इस आपदा से बच गए।
इस गांव की नाबालिग स्मृति के हाथों को भी बिजली गिरने से नुकसान हुआ है। स्मृति के हाथ की उंगलियां काली हो गईं। बिजली से बिजली बोर्ड के आधा दर्जन के करीब बिजली के मीटर व बिजली से संचालित होने वाले उपकरण भी जल गए। इसी गांव के कमल प्रकाश का एक टीबी, आटा चक्की की मोटर, पंखें आसमानी बिजली से जल गए।
विज्ञापन

पंचायत के उपप्रधान हेमराज कश्यप ने बताया कि आसमानी बिजली सेे लोग सहमे हुए हैं। उन्होंने बताया कि तहसीलदार व पंचायत को भी इसकी सूचना दे दी गई है। तहसीलदार पच्छाद नरेंद्र पाल ने बताया कि आसमानी बिजली गिरने की सूचना उन्हें मिली है। पटवारी को मौके पर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब 6 बजे शुरू हुई बारिश का सिलसिला शाम तक जारी रहा। शिलाई की हलाहां पंचायत में तेज बारिश व अंधड़ से केवलराम का एक मकान गिर गया। गनीमत यह रही कि उस समय केवलराम का परिवार घर पर नहीं था। उधर, स्थानीय प्रशासन ने क्षेत्र पटवारी को मौके पर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। मकान गिरने से केवलराम को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

नायब तहसीलदार रोहनाट ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पटवारी को मौके पर भेज दिया है। नुकसान की रिपोर्ट मिलने के बाद पीड़ित को उचित मुआवजा दिया जाएगा। वहीं बायला के डबरोग गांव में पहाड़ से आई एक चट्टान रमेश कुमार के घर पर जा गिरी। इससे दीवार को भारी क्षति हुई है। पीड़ित परिवार ने स्थानीय पटवारी को अवगत करा दिया है। बुधवार को हुई बारिश से जिला सिरमौर के कई मुख्य मार्गों पर मलबा व पत्थर आ गिए। इससे कुछ देर के लिए आवाजाही बंद रही।
--शिलाई के हलाहां में ढहा मकान, सराहां में मरे दो मवेशी
--बाइला में घर पर गिरी चट्टान, लाखों रुपये का नुकसान
--सिरमौर जिला के कई इलाकों में बारिश ने बरपाया कहर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed