{"_id":"593ed9051126f46c608b458b","slug":"111497291013-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक रुपये के 80 रुपये बनाने का झांसा देकर लूटे जा रहे लोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक रुपये के 80 रुपये बनाने का झांसा देकर लूटे जा रहे लोग
Updated Mon, 12 Jun 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कालाअंब (सिरमौर)। हिमाचल और हरियाणा की सीमा पर स्थित कालाअंब में आपराधिक गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। भोले-भाले लोगों को बेवकूफ बनाकर पैसे ऐंठने वालों की भी यहां भरमार है। सट्टा लगाकर एक रुपये के 80 रुपये बनाने के झांसे में आकर यहां कई लोग लुट गए हैं। खैर, पुलिस ने अब ऐसे लोगों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। रविवार रात को कालाअंब में जिला पुलिस की सीआईए की टीम ने एक व्यक्ति को सरेआम धड़ा सट्टा लगाते हुए दबोचा। वह लोगों को एक रुपये के 80 रुपये बनाने का भी लालच दे रहा था।
कालाअंब में जुए का खेल जोरों पर चलता रहा है। इलाके में लाल-काला का खेल चलाकर लोगों की खून पसीने की कमाई पर कुंडली जमाने वालों का भी कालाअंब पुलिस ने कुछ अरसे पहले पर्दाफाश किया था। अब दड़ा-सट्टा लगाने वालों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस के मुताबिक रात करीब 9 से साढ़े नौ बजे के बीच कालाअंब-त्रिलोकपुर संपर्क सड़क पर सीआईए की टीम ने सड़क पर भूपेंद्र कुमार, निवासी दुर्गा कालोनी, कालाअंब (हरियाणा) को सरेआम सट्टेबाजी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा। उससे 12,330 रुपये नकद व सट्टेबाजी की पर्चियां भी बरामद की गईं। बाद में मामला कालाअंब पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
कालाअंब थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि भूपेंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है कि और कितने लोग उसके साथ इस धंधे से जुड़े हैं।
विज्ञापन
एसपी सौम्या साम्बशिवन ने बताया कि आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाले किसी भी कीमत पर नहीं बख्शे जाएंगे। इस मामले में कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।